उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीख। Assembly Election 2022 Dates by ECI
Election Commission of India की आधिकारिक घोसणा। Assembly Election 2022 Dates : 
भारत के चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुशील चंद्रा ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा आज दिनांक 8/01/2022 को कर दी है । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में पूरा होगा जबकि उत्तराखंड, पंजाब, और गोवा में एक-एक चरण में चुनाव पूरा हो जाएग। मणिपुर में दो चरणों में चुनाव होग। इन पांचों राज्य में विधानसभा चुनाव परिणाम 10 मार्च 2022 को घोषित किए जाएंगे चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही इन पांचो राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई हैं ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का कार्यक्रम कुछ इस तरह होगा:
पहला चरण 10 फरवरी 2022 को पूरा होगा, दूसरा चरण 14 फरवरी 2022 को ,तीसरा चरण 20 फरवरी 2022, चौथा चरण 23 फरवरी 2022, पांचवा चरण 27 फरवरी 2022, छठा चरण 3 मार्च 2022 , सातवां चरण 7 मार्च 2022
उत्तराखंड पंजाब गोवा विधानसभा चुनाव 14 फरवरी 2022 को संपन्न होगा जबकि मणिपुर विधानसभा चुनाव दो चरणों में पूरा होगा पहला चरण 27 फरवरी 2022 को दूसरा चरण 3 मार्च 2022 को पूर्ण होगा।
इस बार 5 राज्यों की 690 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होंगे:
भारत के चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि covid guidelines और मतदाताओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी इस चुनाव में सुनिश्चित की जाएगी।पांचो राज्यों में 18.34 करोड़ मतदाता है। जिनमे 8.55 महिला मतदाता है। लगभग 25 लाख मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। अबकी बार लगभग 2 लाख 15 हज़ार से ज्यादा पोलिंग बूथ पर मतदान करवाए जाएंगे जिसमें हर विधानसभा में एक पोलिंग बूथ को पूरी तरह से महिला स्टाफ संभालेगा इस तरह पांच राज्यों में 1620 मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिला कर्मचारी रहेंगे। 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों ,दिव्यांग जनों और कोविड-19 प्रभावित लोगों के लिए पोस्टल बैलट पेपर की भी व्यवस्था की गई है।
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला :
अबकी बार इलेक्शन में अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। सभी उम्मीदवार अपना आपराधिक रिकॉर्ड चुनाव आयोग दवारा बनायीं गयी Know Your Candidate पर उपलब्द करवाना होगा। See Vigil एप का भी उपयोग किया जाएगा जिसमें आम जनता आचार संहिता उल्लंगन सम्बंदित किसी भी तरह की घटना का ब्यौरा दे सकते हैं। आज से रैली पदयात्रा और रोड शो पर 15 जनवरी तक रोक लगा दी गई है जिसका कोई भी उल्लंघन नहीं कर सकेग। रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक कोई प्रचार नहीं कर सकता जबकि चुनाव प्रचार डिजिटल वर्चुअल मोबाइल के जरिए करवा जा सकता हैं। की गाइड लाइन का पुराण तरीके से पालन करवाने क लिए भी चुनाव आयोग ने हिदायते दी है।
अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करे :https://eci.gov.in/
